शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मृतक के हाथ में विवेक लिखा हुआ है और उसके बाएं पैर में जले का निशान है। युवक ने काली टी-शर्ट और काला लोअर पहन रखा था। पुलिस ने आसपास के गांवों के लोगों को बुलाकर शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और युवक की पहचान के लिए प्रयास जारी हैं।