यमुना नदी में सर्च ऑपरेशन चलाती टीम
- फोटो : amar ujala
शव निकालने के बाद लगी भीड़
- फोटो : amar ujala
नदी में नाव अचानक पलट गई
कुतुबपुर पटिया निवासी विष्णु की भतीजी की शादी मंगलवार को थी। बुधवार को लड़की की विदाई होने के बाद परिवार और रिश्तेदार शाम करीब चार बजे गांव से करीब एक किलोमीटर दूर यमुना नदी के टापू पर खरबूजा, ककड़ी और तरबूज लेने गए थे। देर शाम करीब छह बजे सभी लोग नाव से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बीच नदी में नाव अचानक पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
स्थानीय गोताखोरों की मदद से अभियान शुरू कराया
नाव चला रहे विष्णु , रिंकू पुत्र राजू निवासी कुतुबपुर पटिया और पारुल पुत्री बउआ निवासी कुतुबपुर पटिया को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। तीनों को बेहोशी की हालत में सीएचसी कुरारा भेजा गया, जहां उनका उपचार हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक, जिलाधिकारी अभिषेक कुमार, सीओ सदर राजेश कमल और थाना प्रभारी बृजेश कुमार मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान शुरू कराया गया।
http://
एसडीआरएफ टीम को भी सूचना दे दी गई
पुलिस ने कुतुबपुर से पटिया तक यमुना नदी में जाल बिछाकर लापता छह लोगों की तलाश की। आसपास के गोताखोरों को भी बुलाया गया। थाना प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में नाव ओवरलोड होने जैसी बात सामने नहीं आई है। अंधेरा होने और संतुलन बिगड़ने के चलते हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। एसडीआरएफ टीम को भी सूचना दे दी गई है