यूपी के हमीरपुर में हुए सामूहिक हत्याकांड मामले में उम्रकैद सजायाफ्ता विधायक अशोक चंदेल की मुसीबतें और बढ़ सकती हैं। उम्रकैद की सजा दिलाने के बाद वादी पक्ष राजीव शुक्ला सप्रीम कोर्ट में सभी को फांसी करवाने की अपील करेंगे। 22 वर्ष बाद न्याय मिलने से राजीव शुक्ला की फैमिली खुश है। भाजपा के सदर विधायक अशोक सिंह चंदेल ने गिरफ्तारी वारंट के अंतिम दिन सोमवार को ही भारी भीड़ के साथ अदालत में सरेंडर किया था। विधायक के सरेंडर करने की सूचना पर उनके समर्थकों की भीड़ मुख्यालय में एकत्र हो गई थी। जिसके चलते समर्थकों ने तहसील तिराहा व पोस्टमार्टम हाउस में लगे बैरियर पर हंगामा कर हुजूम बनाकर चलने से निषेधाज्ञा का उल्लंघन किया था। मामले में कोतवाल केपी सिंह ने दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज करा करीब तीन सौ लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।