यूपी के उन्नाव जिले में पारिवारिक कलह के चलते दंपति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। आसीवन थाना क्षेत्र के सिद्धनाथ गांव में आपसी कहासुनी के बाद सोमवार देर रात पत्नी ने जहर खा लिया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पत्नी की मौत से क्षुब्ध होकर पति ने भी जहर खा लिया। इलाज के दौरान पति की भी मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।