फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: धौहल-कटेहरी मार्ग पर डंपर से टकराई बाइक, महिला की मौत

Mon, 29 Sep 2025 02:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जलालपुर थाना क्षेत्र के धौहल-कटेहरी मार्ग पर सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे सड़क हादसा हुआ। बाइक और गिट्टी लदे डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए राठ भेज दिया है।

विज्ञापन


कटेहरी निवासी रघुरानी निषाद (45) सोमवार सुबह धौहल गांव के मार्केट में अपना मोबाइल रिपेयर करवाकर अपने परिचित दीपेंद्र पाल के साथ बाइक से ग्राम धौहल से कटेहरी लौट रही थीं। बिचौरा गांव के मोड़ के पास पुलिया के पास बाइक गिट्टी लदे ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक से टकरा गई। महिला ट्रक के पहिए के नीचे आ गई और मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक दीपेंद्र पाल बाल-बाल बच गए। दोनों ने हादसे के समय हेलमेट नहीं पहना था। मृतका के पति की पहले ही मौत हो चुकी थी। रघुरानी खेती-किसानी और मजदूरी करती थीं और अपने परिवार का पालन-पोषण करती थीं। उनके दो पुत्रियां हैं, जिनमें एक की शादी हो चुकी है और दूसरी अविवाहित है।

घटना की सूचना मिलते ही सीओ सरीला राजकुमार पांडेय और थाना प्रभारी पवन पटेल मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी ने बताया कि डंपर को कब्जे में लिया गया है, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और चालक फरार है। कहा कि मृतिका के परिजनों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें