फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: प्राइवेट अस्पताल में तीमारदार से मारपीट, पीड़ित बोला- 15 हजार में हुई थी बात…55 हजार मांगे, जांच शुरू

Thu, 24 Jul 2025 03:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: बृजराज हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान तीमारदार कुलदीप ने स्टाफ पर मारपीट और ज्यादा पैसे मांगने का आरोप लगाया है। वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने कुलदीप के नशे में अभद्रता करने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी देता पीड़ित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर मुख्यालय के पुराना बेतवा घाट निवासी कुलदीप ने गुरुवार को कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि उसने अपनी पत्नी को प्रसव के लिए 21 जुलाई को मुख्यालय स्थित बृजराज हॉस्पिटल में एडमिट कराया था। प्रसव का खर्च 15 हजार रुपये तय हुआ था, लेकिन डॉक्टर ने उससे 55 हज़ार रुपये की डिमांड की। पैसे न देने पर स्टाफ ने उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया।

विज्ञापन

वहीं, बृजराज हॉस्पिटल के डॉ. केके लाक्षाकार ने इन आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि कई जगह से सिफारिश के बाद 15 हजार रुपये प्रसव के और 5 हज़ार रुपये दवा के तय हुए थे, जिसमें से 15 हजार रुपये जमा भी हो गए थे। गुरुवार को महिला की छुट्टी होनी थी। डॉ. लाक्षाकार के अनुसार, कुलदीप नशे में अस्पताल आया और प्रबंधक से बदतमीजी करने लगा।

Trending Videos
विज्ञापन

मां बोली- बेटा शराब पीने का आदी है
मना करने पर उसने हाथापाई शुरू कर दी, जिसके बाद स्टॉफ ने उसे धक्का देकर बाहर निकाला। मारपीट और ज्यादा पैसे मांगने का आरोप निराधार है। कुलदीप की मां धर्मा देवी ने भी कोतवाली पहुंचकर बताया कि उनका बेटा शराब पीने का आदी है। कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें