ग्राम पंचायत सचिव को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम बांदा ने रंगे हांथो गिरफ्तार किया है। आगे की कार्यवाही के लिए मौदहा कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौदहा ब्लॉक के सचिव कोतवाली पहुंचने शुरू हो गए हैं। सुमेरपुर विकास खण्ड में ग्राम पंचायत सचिव पद पर तैनात शिवशंकर पाल को ग्राम पंचायत बदनपुर का प्रभार मिला था। ग्राम पंचायत प्रतिनिधि अजय साहू ने बताया कि उनकी ग्राम पंचायत में सीएचसी निर्माण होना था जिसके चलते उन्होंने एक लाख तीस हजार रुपये का काम कराया था। जिसपर सचिव द्वारा भुगतान के लिए सचिव द्वारा तीस प्रतिशत कमीशन मांगा जा रहा था जो देने से उन्होंने असमर्थता जताई तो सचिव शिवशंकर दस हजार रुपये की बात पर अड़ गए। जिसकी उन्होंने एंटी करप्शन टीम बांदा से शिकायत की जिनकी कार्रवाई में सचिव को गिरफ्तार किया गया है।