फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: 53.61 ग्राम चिट्टे के साथ दंपती सहित सात गिरफ्तार, अभियान में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Wed, 21 Jan 2026 10:41 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।

सार

हमीरपुर के तहत चिट्टे के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो विभिन्न मामलों में एक युवती सहित सात लोगों को 53.61 चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
चिट्टा(फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के पुलिस थाना हमीरपुर के तहत चिट्टे के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो विभिन्न मामलों में पति-पत्नी सहित सात लोगों को 53.61 चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।  पहले मामले में पुलिस ने प्रताप नगर वार्ड नंबर तीन में राजेश कुमार, ललित ठाकुर, नरेश कुमार, आदित्य पंडित और अनु से 39.78 ग्राम चिट्टा बरामद किया। जबकि दूसरे मामले में पुलिस ने भोटा के नजदीक कनौल में 13.83 ग्राम चिट्टे के साथ बाइक सवार सुखविंद्र सिंह पुत्र रमेश चंद निवासी गोंदपुर तहसील हरोली जिला ऊना व साहिल पुत्र बांकू राम निवासी पत्थलियार बड़सर को गिरफ्तार किया है। नए साल पर पुलिस की यह सबसे बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पहली बार चिट्टे की भारी मात्रा के साथ सात लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि राजेश कुमार अपने ही घर से चिट्टे का कारोबार कर रहा था। आरोपी ने चिट्टे को घर पर बिस्तर पर बिछाई चादर के नीचे छिपा रखा था। मामले की पुष्टि एसपी बलबीर सिंह ने की है। कहा कि इस मामले में प्रताप नगर से पकड़े गए महिला अनु और आदित्य पंडित पति-पत्नी हैं। इन दोनों पर पहले भी एनडीपीएस का एक मुकदमा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें