Hamirpur News: भरूआ सुमेरपुर में शौच के लिए रेलवे पटरी गए वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हमीरपुर जिले में भरूआ सुमेरपुर कस्बे में वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वृद्ध सुबह रेलवे पटरी किनारे शौच के लिए गया हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। मिली जानकारी के अनुसार, कस्बे के वार्ड नंबर नौ में नत्थू वाल्मीकि (70) शौच के लिए रेलवे पटरी किनारे गए थे।
विज्ञापन
इसी दौरान वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गए, जिसकी ठोकर लगने से वो पटरी किनारे जाकर गिर गए और उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर फैक्टरी एरिया चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। मृतक अपने पीछे पुत्र बाबू, बच्चू व गोरे को रोता बिलखता छोड़ गया है।