एम्बुलेंस चंद्रावल नदी में गिरी
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर जिले के मौदहा में प्रसूता को लेकर सदर अस्पताल जा रही एम्बुलेंस कोहरे के कारण नदीं की तलटही में चली गई। आशा कार्यकर्ता ने तुरंत दूसरी एम्बुलेंस से प्रसूता को सदर अस्पताल भेजा। सिसोलर थाना क्षेत्र के ग्राम किसवाही निवासी रामकरन कुशवाहा की पत्नी दुर्गेश कुशवाहा को प्रसव पीड़ा होने पर गांव की आशा बहू लीला पाल ने 102 नम्बर पर फोन कर एम्बुलेंस को बुलाया। रास्ते में एम्बुलेंस चंद्रावल नदी में चली गई। एम्बुलेंस पानी में जाने के बाद आशा लीला पाल ने दोबारा फोन कर दूसरी एम्बुलेंस को बुलाया जिसके बाद गर्भवती को सदर अस्पताल के लिए ले जाया गया। हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।