फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur Accident: नेशनल हाईवे पर दो ट्रालों की जोरदार भिड़ंत, खलासी की मौत और चालक घायल, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 15 Jul 2026 10:29 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: मौदहा कस्बे के मकराव के पास नेशनल हाईवे-34 पर बुधवार सुबह दो गिट्टी लदे ट्रालों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में खलासी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में नेशनल हाईवे-34 पर बुधवार सुबह मौदहा कस्बे के मकराव के पास दो ट्राला ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक खलासी की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

बुधवार सुबह पांच बजे लखनऊ से गिट्टी खाली करके कबरई की ओर जा रहा था। नेशनल हाईवे-34 में मकराव के पास कबरई की ओर सामने से गिट्टी लदे ट्रक से आमने-सामने भिडंत हो गई। हादसे में गयास (24) पुत्र शाहिद, की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ट्राला चालक हसीब बाबू (25) पुत्र हबीब गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद टक्कर मारने वाला ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हाईवे पर यातायात को सुचारु कराया। कोतवाली प्रभारी सन्तोष सिंह  कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फरार ट्रक और उसके चालक की तलाश की जा रही है। मामले में तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें