फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur Accident: पत्थरों से लदे डंपर ने ई-रिक्शा को रौंदा, दो की मौत और तीन की हालत नाजुक, जिला अस्पताल रेफर

Wed, 13 May 2026 02:47 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: सुमेरपुर थाना क्षेत्र में एनएच-34 पर एक पत्थर लदे डंपर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हैं। हादसे के बाद डंपर पलट गया और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Hamirpur Road Accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 34 पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पत्थरों से लदे एक अनियंत्रित डंपर ने सवारियों से भरे ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और डंपर सड़क पर ही पलट गया।

विज्ञापन

हादसे में ई-रिक्शा में सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, तीन सवारियों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।  ई-रिक्शा को टक्कर मारने के बाद डंपर पलट गया, जिससे उसका चालक स्टेयरिंग और केबिन के बीच बुरी तरह फंस गया।

विज्ञापन

http://



करीब आधे घंटे की देरी से पहुंची पुलिस

स्थानीय लोग कड़ी मशक्कत के बाद उसे निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि इतना बड़ा हादसा होने के बावजूद पुलिस घटनास्थल पर करीब आधे घंटे की देरी से पहुंची। पुलिस के आने से पहले स्थानीय लोगों ने ही घायलों को अस्पताल पहुंचाने और ट्रक में फंसे ड्राइवर को बचाने की कोशिशें शुरू कर दी थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें