ये लोग हुए हैं घायल
हादसे में पुरैनी निवासी चालक धीरेन्द्र कुमार(24) पुत्र मदनपाल,अरविंद (30) पुत्र मूलचंद्र,ममना निवासी राहुल (18) पुत्र मूलचंद्र, रोहित (22) पुत्र ज्वाला प्रसाद, जगराम (40) पुत्र नन्दू, जयराम (40) पुत्र मइयादीन, बिज्जी (55) पुत्र भवानीदीन, राजू (42) कढोरा,अरविन्द (37) पुत्र मातादीन,श्यामबाबू (15) पुत्र शिवचरन बुरी तरह घायल हो गए।
दो गंभीर घायलों को हुई हेड इंजरी
सूचना पर आई 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरीला लाया गया जहां छह मजदूर श्यामबाबू,जगराम,राजू , बिज्जी, राजू अरविंद को उरई मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। डॉ. अखिलेश्वर देवल ने बताया कि बिज्जू व राजू गंभीर रूप से घायल है, दोनों को हेड इंजरी है। चालक धीरेंद्र ने बताया कि नमामि गंगे द्वारा टूटी सड़क मरम्मत का सीमेंट लेकर खेड़ा शिलाजीत जा रहे थे।
ममना पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा
तभी बरगवां मार्ग पर बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पिकअप असंतुलित होकर पलट गई। सरीला चौकी प्रभारी दिनेश पटेल ने बताया सूचना मिली कि ममना पेट्रोल पंप के पास मजदूर से भरी पिकअप पलट गई है। हादसे में 10 लोग घायल हो गए है, जबकि छह को गंभीर हालत में रेफर किया गया है। अन्य सवारियों को प्राथमिक उपचार के बाद रवाना कर दिया गया।