फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur Accident: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, सिपाही की मौत

Tue, 22 Apr 2025 11:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

हमीरपुर में हुई सड़क दुर्घटना में सिपाही की मौत हो गई। घटना दूसरे वाहन को ओवरटेक करते समय हुई।
विज्ञापन
सिपाही की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईवे पर मंगलवार की देर रात तेज रफ्तार स्कापिॅयो किसी वाहन को ओवरटेक करते समय डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में ललितपुर में तैनात सिपाही की मौत हो गई। हमीरपुर-कालपी मार्ग (स्टेट हाईवे) पर मंगलवार रात दस बजे कुरारा कस्बे के पास किसी वाहन को ओवरटेक करते समय तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेट्रोल पंप के पास डिवाइडर से टकरा गई। स्कॉर्पियो में सवार चार लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। इसमें ललितपुर में तैनात सिपाही आर्यन (22) को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, कुरारा कस्बा निवासी छोटू को कानपुर रेफर किया है। दो युवकों की हालत में सुधार है। जिला अस्पताल में उपचार जारी है। कुरारा थाना प्रभारी नंद राम प्रजापति ने बताया कि एक मौत हुई। दुर्घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें