फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: रेलवे प्लेटफार्म पर युवती ने मनचले को जड़े कई थप्पड़, युवक पर सोशल मीडिया अकाउंट पर टिप्पणी का आरोप

Mon, 01 Sep 2025 05:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: सोशल मीडिया अकाउंट पर टिप्पणी से खफा युवती ने रेलवे प्लेटफार्म पर युवक के कई थप्पड़ जड़े।
विज्ञापन
मौदहा के रागौल रेलवे स्टेशन पर थप्पड़ मारती युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे स्टेशन रागौल पर सोमवार की सुबह एक युवती ने मनचले युवक को कई थप्पड़ जड़ दिए। मामला युवती के सोशल मीडिया अकाउंट पर युवक द्वारा टिप्पणी किए जाने का बताया जा रहा है। रेलवे पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सुबह मौदहा के रागौल रेलवे स्टेशन पर यात्री प्लेटफार्म नंबर एक पर खजुराहो से कानपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन


तभी प्लेटफार्म पर मौजूद एक युवती ने युवक को खरी खोटी सुनाते हुए उसे पर पीटना शुरू कर दिया। यह देख वहां मौजूद यात्रियों की भीड़ लग गई। युवती युवक पर अपनी भड़ास निकालकर दूसरी तरफ चली गई। तभी पैसेंजर ट्रेन आने पर सभी यात्री उसमें सवार होकर निकल गए। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। इस घटना के दौरान जीआरपी पुलिस व रेलवे स्टेशन का स्टाफ नदारद रहा। कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल युवती के सोशल मीडिया अकाउंट में टिप्पणी करने का विवाद बताया जा रहा है। घटना रेलवे स्टेशन की है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी l

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें