फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: प्रेमिका से मिलने गए दिव्यांग प्रेमी की पीटकर हत्या, प्रेमिका ने गला रेतने के साथ काट ली हाथ की नस

Wed, 29 Oct 2025 07:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: युवती के परिजनों ने ग्रामीणो संग मिलकर घटना को अंजाम दिया। घायलों को अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
मृतक रवि की फाइल फोटो व बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौदहा क्षेत्र के परछछ गांव में बुधवार शाम प्रेमिका से मिलने आए दिव्यांग युवक को युवती के परिजनों ने पकड़ ग्रामीणों संग मिलकर पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं, छीनाझपटी के दौरान युवती का चाचा चाकू लगने से घायल हो गया। घटना के बाद युवती ने भी खुद का गला रेंतने के साथ हाथ की नस काट ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को कस्बा स्थित सीएचसी भेजा। वहां, चिकित्सकाें ने प्रेमी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, युवती व घायल चाचा को जिला अस्पताल रेफर किया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के परछछ गांव में बुधवार की शाम बांदा जिला के पैलानी निवासी रवि (35) पुत्र कालेदीन अपनी प्रेमिका से मिलने बुधवार शाम करीब चार बजे उसके घर पहुंचा। खेत से लौटे युवती के चाचा ने पिंटू ने रवि को घर में पकड़ लिया और दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। तभी घर व पड़ोस के अन्य लोग वहां पहुंचे और रवि को बंधक बना लाठियों से जमकर पीटा। मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने इसकी सूचना यूपी 112 के साथ मौदहा पुलिस को दी। मौके पर आई पुलिस ने गंभीर रूप से घायल रवि व चाकू लगने से घायल पिंटू को मौदहा सीएचसी भेजा।

जहां चिकित्सकों ने रवि को मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होने पर युवती ने खुद का गेला रेंतने के साथ हाथ की नस काट ली। उसे भी पुलिस सीएचसी भेजा। जहां से दोनों घायलाें को जिला अस्पताल रेफर किया गया। कोतवाल उमेश सिंह ने बताया कि प्रेम प्रसंग का मामला है युवक व युवती पारिवारिक है। मारपीट में रवि की मौत हो गई। वहीं, युवती व उसका चाचा घायल है। चाचा को झगड़े के दौरान हल्की चाकू की खरोंच लगी है। मृतक के परिजनों से तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें