फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: भूखंड में 100% झुलसी युवती मिली, चीख सुनकर अस्पतालकर्मी ने पुलिस को दी सूचना, मेडिकल कॉलेज रेफर

Thu, 13 Nov 2025 10:29 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: राठ कस्बे में नगर पालिका के एक भूखंड में बुधवार देर शाम एक युवती आग की लपटों में चीखती हुई मिली। अस्पतालकर्मी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है, जहां से उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में राठ क्षेत्र के नहर बाईपास से स्यावरी गांव की ओर जाने वाले रास्ते पर नगर पालिका का एक भूखंड पड़ा हुआ है। इसमें बुधवार देर शाम एक युवती आग की लपटों में चीख रही थी। उसके पास में स्थित प्राइवेट अस्पताल के पवन राजपूत ने चीख पुकार सुनकर कोतवाली पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दी। 108 एम्बुलेंस ने युवती को सीएचसी में भर्ती कराया।

विज्ञापन

यहां डॉक्टर कनिष्क माहुर ने बताया कि युवती सौ प्रतिशत झुलस गई है, जिसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया है। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी। घटनास्थल से पुलिस को जला हुआ मोबाइल फोन, चार्जर, पर्स मिला है। फॉरेंसिक टीम ने पहुंच कर जांच पड़ताल की है। कोतवाली के एसएसआई शिवसहाय सरोज ने कहा कि युवती की पहचान नहीं हो सकी है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें