फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बच्चों की थाली में भोजन के साथ परोसा जाएगा हलवा और नमकीन उपमा

Mon, 12 Oct 2026 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को अब मिड-डे मील के साथ सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशन के तहत मीठा हलवा और नमकीन उपमा भी परोसा जाएगा। यह योजना नवंबर से फरवरी 2027 के तीसरे सप्ताह तक 14 सप्ताह संचालित होगी। प्रत्येक शुक्रवार को बच्चों को पौष्टिक पकवान दिया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में संचालित 1922 परिषदीय स्कूलों में 1.25 लाख से अधिक बच्चे पंजीकृत हैं। इनकी शिक्षा के स्तर में सुधार करने के लिए विभाग की तरफ से विभिन्न प्रकार के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही उनकी सेहत का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इसके तहत अब बच्चों मिड-डे मील में परोसे जाने वाले भोजन के साथ सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशन भी दिया जाएगा। इस दौरान अगर किसी दिन अवकाश होता है तो उसके अगले कार्यदिवस में पौष्टिक पकवान का वितरण होगा। शासन के निर्देशानुसार महीने के पहले और तीसरे सप्ताह में सूजी का मीठा हलवा तथा दूसरे, चौथे और पांचवें सप्ताह में नमकीन उपमा दिया जाएगा।
प्रत्येक बच्चे के लिए न्यूनतम 30 ग्राम सूजी और अन्य सामग्री से पकवान तैयार किया जाएगा। मीठे हलवे में प्रति बच्चा 30 ग्राम सूजी, पांच ग्राम घी, 22 ग्राम चीनी और पांच ग्राम पिसा नारियल निर्धारित किया गया है। इसकी अनुमानित लागत सात रुपये और ऊर्जा 273 कैलोरी होगी। बीएसए आशीष कुमार पांडेय ने बताया कि सभी विद्यालयों को निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी योजना का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें