केस्को की वेबसाइट पर नेट बैंकिंग से ऑनलाइन बिल जमा करने के लिए दो दर्जन और बैंकों को जोड़ दिया गया है। अभी तक पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, एसबीआई जैसे कुछ बैंकों के खाताधारक इस सुविधा का लाभ ले पाते थे।
ऑनलाइन बिल पेमेंट का विकल्प वेबसाइट www.kesco.co.in पर कस्टमर सर्विस में दर्शाता है।
इन बैंकों के खाताधारकों को सुविधा
एक्सिस, यूबीआई, सिटी बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, आईडीबीआई, इंडसइंड, कार्पोरेशन, फेडरल, सारस्वत, सेंट्रल बैंक, डश बैंक, आईएनजी वैश्य, कर्नाटका, यश बैंक, जेएनके बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन ओवरसीज, विजया, केनरा, यूनियन बैंक, युनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और साउथ इंडियन बैंक।
वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराएं
जिन केस्को उपभोक्ताओं का इन बैंकों में खाता है, वे केस्को की वेबसाइट पर ऑनलाइन बिल पेमेंट के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद लॉगइन रजिस्टर करें। नाम, पता, खाता व बिल नंबर, यूजर नेम और पासवर्ड डालें। एक बार लॉगइन रजिस्टर होने के बाद सीधे यूजर नेम और पासवर्ड डालकर ऑनलाइन बिल जमा किया जा सकता है।
आज भी बर्रा में बिजली नहीं
तारों के पास पेड़ों की टहनियां हटाने का काम गुरुवार को पांच घंटे चला। यह काम शुक्रवार को भी चलेगा। इससे केस्को को विद्युत कालोनी सबस्टेशन, बर्रा छह का सबस्टेशन से सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक बंद करना होगा। इससे बर्रा-3, बर्रा-5 और बर्रा-6 में पांच घंटे बिजली नहीं रहेगी।