फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गाइड लाइन का संजीदगी से पालन करें हज यात्री

विज्ञापन
हज यत्रियों काे प्र​शिक्षण देते प्र​शिक्षक।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांदा। हज पर जा रहे आजमीन (हज यात्री) हज कमेटी आफ इंडिया और सऊदी अरब हुकूमत की गाइड लाइन का संजीदगी से पालन करें।
साथ ही शरीयत के बताए तौर तरीकों से हज के सभी अरकान अदा करें। यह बात रविवार को ट्रेनिंग कैंप में हज ट्रेनर हाजी गुलाम मुस्तफा ने आजमीन से कही। उन्हें अरकान के तरीके बताए।
जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष हाजी शकील अली के आवास परिसर में आयोजित कैंप में हज के तमाम अरकान, फर्ज, वाजिबात वगैरह बताए गए। माॅडल रिहर्सल हुआ। हाजी मजहर हुसैन कुरैशी, ट्रेनर हाजी सुभान अली आदि ने भी जानकारियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआत हाफिज अब्दुल रशीद ने तिलावत से की। मंडल के आजमीन उपस्थित रहे। हाजी मो. फारूक, हाजी शकील अली, सय्यद अहमद मगरबी, जाहिद अली, शौकत अली, मुईन, वाजिद अली, हमीद अहमद, हिफजुर्रहमान, शाकिर अली, सईद खां, अख्तर अली, जावेद आदि शामिल रहे। आजमीन को तोहफे भी दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें