फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Transplant Case: डॉ. अनुष्का का 15 घंटे का पुलिस कस्टडी रिमांड मांगा, सुनवाई तीन जून को

Sat, 31 May 2025 09:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डॉ. अनुष्का तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हेयर ट्रांसप्लांट के दौरान सहायक इंजीनियर की मौत के मामले में कोर्ट में समर्पण कर जेल गई डॉ. अनुष्का को 15 घंटे के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड में देने की मांग शनिवार को विवेचक ने सीजेएम कोर्ट से की। विवेचक की अर्जी पर डॉ. अनुष्का के अधिवक्ता की ओर से आपत्ति दाखिल करने के लिए समय की मांग की गई। कोर्ट ने सुनवाई के लिए तीन जून की तारीख तय की है। साथ ही अनुष्का को जेल से तलब भी किया गया है।
विज्ञापन


रावतपुर पुलिस ने पनकी पावर हाउस की ऑफीसर्स कालोनी निवासी जया त्रिपाठी की तहरीर पर नौ मई को डॉ. अनुष्का के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। अनुष्का पर आरोप है कि उन्होंने जया के पति पनकी पावर हाउस में सहायक अभियंता विनीत कुमार दुबे का अपने इंपायर क्लीनिक में हेयर ट्रांसप्लांट किया था। इसी के बाद विनीत की मौत हो गई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अनुष्का फरार हो गई थीं। उन्होंने सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी भी दाखिल की थी, लेकिन गिरफ्तारी के लिए पुलिस का दबाव बढ़ता देख 26 मई को सीजेएम कोर्ट में समर्पण कर दिया। कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

Hair Transplant Scam - फोटो : अमर उजाला
इसी मामले में विवेचक ने कोर्ट की अनुमति से 27 मई को जेल जाकर अनुष्का के बयान दर्ज किए। इसके बाद उसके खिलाफ अन्य सबूत इकट्ठा करने के लिए विवेचक ने कोर्ट से अनुष्का का 15 घंटे का पुलिस कस्टडी रिमांड मांगा है। अनुष्का के अधिवक्ता का कहना है कि कोर्ट ने सुनवाई के लिए तीन जून की तारीख तय की है। उसी दिन रिमांड पर आपत्ति दाखिल कर बहस की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें