फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीर पर चोटों के निशान बयां कर रहे थे लड़की के साथ हुए 'वहशीपन की कहानी'

Sat, 06 Jan 2018 09:09 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
संवासिनी गृह में छानबीन करती पुल‌िस - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर में स्वरूप नगर स्थित संवासिनी गृह (राजकीय महिला शरणालय) में युवती  (28) की सामूहिक बलात्कार के बाद मुंह दबाकर हत्या की गई थी। उसके शरीर पर चोट के अनगिनत निशान मिले हैं। उसकी मौत बताए गए दिन 3 जनवरी से ढाई दिन पहले 1 जनवरी को ही हो गई थी लेकिन महिला शरणालय प्रशासन ने अगले दिन उसे मृत अवस्था में हैलट भेजा था।

 
विज्ञापन

2 of 7
संवासिनी गृह में छानबीन करती पुल‌िस - फोटो : अमर उजाला
इन सब बातों का खुलासा गुरुवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है। तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस और महिला कल्याण विभाग के अफसर हरकत में आ गए हैं। एसएसपी, सीओ समेत आला पुलिस अफसरों ने संवासिनी गृह पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की।
 
विज्ञापन

3 of 7
संवासिनी गृह में छानबीन करती पुल‌िस - फोटो : अमर उजाला
संवासिनी गृह में रहने वाली युवती को वहां के कर्मचारी बुधवार को हैलट लाए थे। अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया था। संवासिनी गृह की कर्मचारी मधु ने डॉक्टर को बताया था कि युवती को मिर्गी के दौरे पड़ते थे। बुधवार सुबह उसकी तबियत बिगड़ गई थी। अस्पताल के कर्मचारियों ने सरोज के वस्त्र अस्त-व्यस्त और शरीर पर चोटों के निशान देख बलात्कार के बाद हत्या की आशंका जताई थी।

4 of 7
संवासिनी गृह में छानबीन करती पुल‌िस - फोटो : अमर उजाला
स्वरूप नगर पुलिस ने प्रारंभिक जांच में बीमारी को मौत की वजह मानकर युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। मामला संवासिनी गृह का होने के नाते इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने शव का पंचायतनामा मजिस्ट्रेट से भरवाया। मजिस्ट्रेट ने डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम और वीडियोग्राफी कराए जाने संस्तुति की। गुरुवार को तीन डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। पैनल में उर्सला के डॉक्टर राजेश वर्मा, डॉ. सुरेंद्र बाबू और एसीएमओ डॉक्टर राजेश गुप्ता शामिल थे। वीडियोग्राफी भी कराई गई।
 
 
विज्ञापन

5 of 7
संवासिनी गृह में छानबीन करती पुल‌िस - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम में युवती की मुंह दबाकर दम घोटकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। स्थिति देखकर डॉक्टरों ने सामूहिक बलात्कार से भी इनकार नहीं किया है। डॉक्टरों ने दो स्लाइड बनाई हैं, जिन्हें जांच के लिए पुलिस को सौंपा है। शुक्रवार को पुलिस स्लाइड को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजेगी। सीओ स्वरूप नगर अभय नारायण राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। थानाप्रभारी और वह खुद संवासिनी गृह के कर्मचारियों और संवासिनियों से पूछताछ कर मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रहे हैं। स्लाइड की जांच रिपोर्ट आने के बाद बलात्कार की पुष्टि हो सकेगी। 

 
विज्ञापन

6 of 7
संवासिनी गृह में छानबीन करती पुल‌िस - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टरों का मानना है कि युवती का मुंह हाथ या तकिया से दबाया गया। मुंह दबाए जाने की वजह से सरोज का दम घुट गया, जिससे उसकी मौत हुई। अब पुलिस की जांच में साफ हो सकेगा कि हत्यारे ने उसका हाथ से मुंह दबाया था या तकिया से। जिस तरह से युवती के शरीर पर चोटों के निशान मिले, उससे हत्यारे के वहशीपन का अंदाज लगाया जा सकता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Police investigating in house - फोटो : अमर उजाला
युवती के नाजुक अंग पर मिले पुरुष के बालों को डॉक्टरों ने सुरक्षित रखा है। बाल के जरिए आरोपी का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। इसके लिए पुलिस संवासिनी गृह के सभी कर्मचारियों और संदिग्धों का ब्लड सैंपल या बाल भी लेगी। डीएनए टेस्ट रिपोर्ट के आधार पर आरोपी को कोर्ट से सजा दिलाने में पुलिस को मदद मिलेगी।


संवासिनी गृह प्रशासन ने युवती के बलात्कार और हत्या का मामला छिपाने के लिए खेल किया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक युवती को संवासिनी गृह से मृत अवस्था में हैलट भेजा गया था, लेकिन स्वरूप नगर थाने को भेजी गई सूचना (मेमो) में उसे जीवित अवस्था में अस्पताल भेजे जाने की बात लिखी गई थी। पुलिस अफसरों के इस पर आपत्ति जताए जाने पर संवासिनी गृह प्रशासन ने दूसरा मेमो भेजा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें