संवासिनी गृह में छानबीन करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
स्वरूप नगर पुलिस ने प्रारंभिक जांच में बीमारी को मौत की वजह मानकर युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। मामला संवासिनी गृह का होने के नाते इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने शव का पंचायतनामा मजिस्ट्रेट से भरवाया। मजिस्ट्रेट ने डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम और वीडियोग्राफी कराए जाने संस्तुति की। गुरुवार को तीन डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। पैनल में उर्सला के डॉक्टर राजेश वर्मा, डॉ. सुरेंद्र बाबू और एसीएमओ डॉक्टर राजेश गुप्ता शामिल थे। वीडियोग्राफी भी कराई गई।