फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एक दिन में बेचनी थी 10 बोरी खाद, बेच दी 236 बोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जिले के पांच दुकानदारों ने एक दिन में 12 से 236 बोरी तक खाद बेच दी है। शासन के निर्देशों के मुताबिक एक दिन में 10 बोरी यूरिया और आठ बोरी डीएपी, एनपीके ही बेची जा सकती है। शासन स्तर से की गई जांच में मामला सामने आया तो कृषि अधिकारी ने सभी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

शासन स्तर से एक से 10 अप्रैल के बीच खाद बिक्री की जांच की तो पता चला कि जिले में पिछले वर्ष की अपेक्षा अप्रैल में 10 दिनों में दोगुनी खाद की बिक्री हो गई। इसके बाद शासन ने निर्देश दिए कि एक दिन में दुकानदार 10 बोरी से ज्यादा यूरिया और आठ बोरी से ज्यादा डीएपी की बिक्री नहीं कर पाएगा पर दुकानदार मनमानी पर उतारू हैं। शासन की जांच में पता चला कि पतारा ब्लाॅक के भदवारा स्थित गुप्ता खाद भंडार ने एक दिन में 236 बोरी यूरिया बिक्री कर दी। कल्याणपुर ब्लाॅक के सिंहपुर कछार स्थित एम पैक्स ने 20, शिवराजपुर के भैसऊ स्थित एम पैक्स ने 12, भीतरगांव के पसीखेड़ा एम पैक्स में 17 और सरसौल ब्लाॅक के माडीलवा पहलेपुर सोसाइटी ने 20 बोरी खाद की बिक्री कर दी। जिला कृषि अधिकारी प्राची पांडेय ने सभी दुकानदारों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें