फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनिज विभाग की फर्जी वेबसाइट लांच करके लगाया लाखों का चूना, हैकरों का पता लगाने के लिए स्वाट टीम गठित

Wed, 13 Jun 2018 08:43 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमाे पिक
विज्ञापन
यूपी के महोबा जिले में खनिज विभाग की नई फर्जी वेबसाइट लांच कर रायल्टी निकालकर लाखों रुपये का चूना लगाने वाले हैकरों की तलाश के लिए पुलिस अधीक्षक ने स्वाट टीम का गठन कर दिया है। वहीं जिलाधिकारी ने फर्जी साइट ब्लॉक कराकर फर्जीवाड़े में जुटे फर्जी रायल्टी कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई के निदेश दिए हैं। जिससे पत्थर मंडी कबरई में खलबली मची हुई है। 
विज्ञापन



जिले में पहाड़ों के खनन पट्टे कम होने और रायल्टी की मांग अधिक बढ़ने के कारण पत्थर मंडी में रायल्टी की कमी होने के कारण कुछ रायल्टी से जुड़े लोगों ने नया तरीका इजाद करते हुए आईटी एक्सपर्टों की मदद से नई फर्जी वेबसाइट लांच करा ली और धड़ल्ले से रायल्टी की बिक्री शुरू कर दी। इस खबर को बुधवार को अमर उजाला ने बुंदेलखंड पेज में प्राथमिकता से प्रकाशित किया। जिससे खनिज महकमे में खलबली मच गई। जिलाधिकारी सहदेव ने फर्जी लांच की गई साइट को ब्लाक कराकर जिला खनिज अधिकारी को मामले की जांच करने के निर्देश दिए है। जिससे फर्जीवाड़ा का खुलासा किया जा सके। 


गौरतलब है कि एक ट्रक में 4000 रुपये की रायल्टी लगती है। रायल्टी से जुुड़े कुछ कारोबारियों ने अधिक कमाई के लिए फर्जी सरकारी वेबसाइट बनाकर रायल्टी का धंधा शुरू कर दिया और एक पखवारे में लाखों रुपये की कमाई कर डाली। अमर उजाला ने फर्जी वेबसाइट हैक का खुलासा का खुलासा कर दिया। इससे अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए और आनन फानन में एसपी एन कोलांची ने स्वाट टीम का गठन कर फर्जीवाड़ा करने वालों का सुराग लगाने के निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि अमर उजाला की खबर को संज्ञान में लेेते हुए जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें