फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ढाबे में युवक को कर्मचारियों ने पीटा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सचेंडी के किसाननगर में ढाबे पर शनिवार देर रात खाना खा रहे युवक के प्याज मांगने पर ढाबा कर्मचारियों ने उसे पीट दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सचेंडी के पलरा गांव निवासी अरुण यादव अपने साथी राहुल और एक अन्य के साथ धान बेचकर किसाननगर ढाबे पर खाना खाने पहुंचे थे। आरोप है कि दोबारा प्याज मांगने पर कर्मचारियों ने बदतमीजी की। विरोध किया तो पीट दिया। पुलिस ने सीसी कैमरे से आरोपियों की पहचान की। अरुण की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। सचेंडी इंस्पेक्टर दिनेश विष्ट ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर ढाबे के कर्मचारी सत्यम और लवलेश को गिरफ्तार किया है। अन्य की पहचान कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें