रेलवे स्टेशन के झांसी साइड केबिन के पास ग्वालियर-बरौनी मेल का इंजन फेल
हो गया। उसे सवा घंटे बाद इंजन ठीक होने पर रवाना किया जा सका। जिससे तीन
ट्रेनें प्रभावित हुईं।
स्टेशन की लूप लाइन पर मालगाड़ी पहले से खड़ी
थी। बरौनी-ग्वालियर मेल कानपुर की ओर से आ रही थी। झांसी की ओर से
ग्वालियर-बरौनी मेल के आने पर प्लेटफार्म-2 पर आने का सिग्नल दिया गया।
केबिन के पास आते ही इंजन फेल हो गया। बरौनी-ग्वालियर मेल को आउटर सिगनल के
पास रोक दिया गया। सहायक स्टेशन मास्टर देवेंद्र सचान ने बताया कि दोनों
ट्रेनें आउटर पर रुकने के कारण मालगाड़ी का इंजन निकालना संभव नहीं हो सका।
बताया कि दोनों मेल ट्रेनों के अलावा उद्योगकर्मी एक्सप्रेस प्रभावित हुई।
चौरा स्टेशन पर आधे घंटे रोका गया।