फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दो दिन और चलेगी झोंकेदार हवाएं, गरज चमक भी होगी

Sat, 03 May 2025 01:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
धूल के गुबार के बीच जाते राहगीर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर देहात। मौसम ने करवट ली है। हल्की बदली छाए रहने और तेज गति से हवाएं चलने से गर्मी से राहत हुई है। अभी दो दिन और तेज झोंकेदार हवाएं चलेंगी। वहीं गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

सीएसए के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि झोंकेदार हवाएं दो दिन और चलेंगी। इसके साथ ही गरज चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना भी बनी है। स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश भी हो सकती है। उन्होंने बताया कि झोंकेदार हवाएं 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की संभावना है। कई जगह हवाएं 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार के झोंके संग भी चल सकती हैं।
उन्होंने कहा कि इसके बाद अगले एक दिन तक झोंकेदार हवाओं की गति कम रहेगी। हालांकि गरज चमक की संभावना बनी है। उन्होंने बताया कि गरज चमक होने पर बिजली के उपकरणों के प्लग बोर्ड से निकाल दें। किसान खुले खेत में न जाएं। अन्य लोग भी घर के अंदर रहें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। पेड़ के नीचे कतई न खड़े हों। कंक्रीट की फर्श या दीवार से सटकर खड़े न हों। जलस्रोत से तुरंत बाहर निकल आएं। मवेशियों को छायादार स्थान पर बांधें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें