फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुवाणी संग निकली शोभायात्रा

Sat, 10 Jan 2015 03:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु गोविंद सिंह के पावन प्रकाशोत्सव पर शुक्रवार को गुरु गोविंद सिंह सभा ने भव्य शोभा यात्रा निकाली। चार ब्लाक गोविंद नगर से होते हुए शोभायात्रा इलाके के विभिन्न हिस्सों में घूमी।
विज्ञापन


जगह-जगह फूल बरसाकर संगतों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में रणजीत अखाड़ा के सदस्यों ने करतब दिखाकर सबको आश्चर्य चकित कर दिया।  प्रकाशोत्सव के मौके पर नंदलाल चौराहे से सीटीआई तक का रास्ता रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया।

मिलिट्री बैंड की धुन पर शोभायात्रा निकाली गई तो देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। शोभयात्रा में शामिल हजारों श्रद्धालु जो बोले सो निहाल... के जयकारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए।  
विज्ञापन


संजीत नगाड़ा के सदस्य गुरुवाणी कीर्तन से यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। इसमें खालसा इंटर कालेज, गुरु गोविंद सिंह महिला महाविद्यालय, गुरु अमरदास नर्सरी स्कूल सहित कई स्कूलों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

छात्राओं और महिलाओं अलग-अलग टोलियां नगर कीर्तन करती चल रही थीं। शोभायात्रा नटराज टाकीज, चावला मार्केट, नंदलाल चौराहा, गांधी स्मारक स्कूल, बाटा चौराहा से होते हुए खालसा हॉल पहुंची।

देर शाम खालसा हाल शोभायात्रा पहुंची। नगर कीर्तन और अरदास के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इसमें बलबीर सिंह, सोनू रेखी, गुरुचरण सिंह, महेन्द्र कौर, अजीत सिंह छाबड़ा, मंजीत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें