फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गुरु तेग बहादुर के शहीदी वर्ष पर हुआ गुरमत समागम

विज्ञापन
 गुमटी नंबर-5 ​स्थित गुरुद्वारा कीर्तनगढ़ में गुरमत समागम के दौरान गुणवाणी गायन करतीं वि​भिन्न  - फोटो : गुरुद्वारा
विज्ञापन
कानपुर।
विज्ञापन

गुमटी नंबर-5 स्थित गुरुद्वारा कीर्तनगढ़ में गुरु तेग बहादुर साहिब के 250वें शहीदी वर्ष पर गुरमत समागम हुआ। इसमें प्रदेश के कई जिले से भक्त एकत्रित हुए। समारोह की थीम सफेद रंग की रखी गई जिसमें 206 सहज अखंड पाठ साहिब की समाप्ति की गई और कानपुर के रागी काउंसिल सभा के विभिन्न जत्थों ने गुरवाणी का गायन किया।

साथ ही 206 सहज अखंड पाठ साहिब का समापन किया गया जिसमें महिलाओं की बहुत भागीदारी रही। समाज में विशेष रूप से कार्यक्रम करने वाले लोगों को जत्थे बंदियों व विभिन्न संगठनों के प्रमुख लोगों को सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लखनऊ से केंद्रीय सिंह सभा, आलमबाग गुरुद्वारा के प्रमुख निर्मल सिंह अपने सहयोगियों के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में मनमीत सिंह , जितेंद्र सिंह प्रिंस, व्यापार मंडल अध्यक्ष गुरजिंदर सिंह, जसवीर सिंह सलूजा, कंवलजीत सिंह सोनी, मनमीत सिंह प्रिंसिपल, हरिंदर पाल सिंह आदि को सरोपा देकर सम्मानित किया गया। 206 अखंड पाठ साहिब की समाप्ति करने वाली सभी महिलाओं को कंबल वितरित कर प्रोत्साहित किया गया। गुमटी गुरुद्वारा के अध्यक्ष हरजीत सिंह कालड़ा, पृथ्वी पाल सिंह बिल्ला, गुरचरण सिंह टीटू, गोविंद सिंह लाडी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें