फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली लगने से विवाहिता की मौत

Fri, 17 Jul 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा कस्बे के मुख्य बाजार में गुरुवार को संदिग्ध हालात में रिवाल्वर से चली गोली से विवाहिता जख्मी हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, तभी घायल ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी अकबरपुर ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। कस्बा के मुख्य बाजार स्थित शरदचंद्र गुप्त का बड़ा पुत्र आशीष गुप्त सुबह रसूलाबाद चला गया था। घर में उसकी पत्नी राधा (37) मौजूद थी।

तभी 10 बजे अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जिसे सुनकर परिजन कमरे में गए। जहां कमरा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ने पर राधा बुरी तरह से तड़प रही थी।

परिजन घायल राधा को कानपुर ले गए। उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। क्षेत्राधिकारी अकबरपुर संजीव सिन्हा व फोरेंसिक टीम ने मामले की जांच पड़ताल की। थानाध्यक्ष अनूप कुमार दुबे ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें