कन्नौज के छिबरामऊ में क्षत्रिय समाज के तीन भाजपा नेताओं के खिलाफ कोतवाली पुलिस द्वारा गुंडा एक्ट की कार्रवाई से कार्यकर्ताओं में रोष है। सोमवार को नेताओं ने सीओ से मिलकर पुलिसिया कार्रवाई की निंदा करते हुए गुंडा एक्ट हटाने की मांग की।
कन्नौज के मोहल्ला इब्राहीमगंज पड़ाव निवासी क्षत्रिय समाज के भाजपा नेता कन्हैया सिंह गौर, ग्राम सुल्तानपुर निवासी विनीत सिंह व अनुज सिंह के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। जब इसकी जानकारी क्षत्रिय समाज के लोगों को हुई तो बुधवार को भारी संख्या में समाज के लोग सौरिख तिराहा पर स्थित मां दुर्गा पैलेस में एकत्र हुए। यहां अरूण कुमार सिंह जनसेवक की अध्यक्षता में हुई बैठक में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार सिंह, भाजपा लोकसभा पालक योगेंद्र सिंह भदौरिया, अरविंद सिंह राठौर, पवन दीक्षित, हरिभान सिंह, शैलेंद्र सिंह, संजीव चौहान, रजनेश चौहान, राहुल बैस, गुड्डू चौहान, मोनू चौहान, वीर सिंह, शिवम, मोहित कुशवाहा, पुरुषोत्तम सिंह, मोनू राठौर, दीपक कुशवाहा, अजय चौहान, ऋषि चौहान, महेश सिंह राठौर, अंकुर चौहान समेत काफी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग एकत्र हुए। सभी ने कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली की निंदा करते हुए गुंडा एक्ट की कार्रवाई को समाप्त करने की मांग की। बैठक के बाद सभी लोग तहसील पहुंचे। वहां योगेंद्र सिंह भदौरिया व अरूण सिंह जनसेवक ने सीओ सोमेंद्र कुमार नेगी से इस संबंध में वार्ता की। सीओ ने भरोसा दिलाया कि वह इस प्रकरण की दोबारा जांच कराएंगे।