फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशी का आकलन करने के बाद करें मतदानः गुलाम नबी

Thu, 16 Feb 2017 01:11 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद
विज्ञापन
मतदाता को प्रत्याशी के बारे में आकलन करने के बाद वोट देना चाहिए। उनके वोट से जीते एमएलए का कार्य प्रदेश में सरकार बनाने का होता है। जाति, धर्म, संप्रदाय की सोच से दूर रहने वाले विधायक के चयन करने से स्वस्थ सरकार भी बनती है। वोट बांट कर नहीं जोड़ कर लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

कानपुर के पुखरायां भोगनीपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद यहां नीतम सचान के समर्थन में जन सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनता के बीच में रहने वाला ही उनकी समस्याओं का निस्तारण कर सकता है।   वोट देने के पहले उनका विधायक कैसा हो, इसका सही आकलन जनता को करना होता है। पार्टी तो प्रमुख हैं, इसके बाद वह आदमी कैसा है, इसका आंकलन भी करना होगा। उन्होंने कहा कि नर्क और स्वर्ग सभी धर्मों में होते हैं। बस अपनी - अपनी भाषा में बोलने का तरीका अलग - अलग होता है।
विज्ञापन

कहा कि यहां स्थानीय समस्याएं हैं, जिन पर बात होनी चाहिए। सड़कें, रास्ते, आवास, पेयजल, सिंचाई आदि समस्याओं से निजात और घर-घर बिजली का प्रकाश हो। इस पर चर्चा होनी चाहिए। पहले मतदाता आकलन करें, फिर वोट करें। कहा कि मतदान आवश्यक है, जरूर करें। जनसभा में कांग्रेस प्रत्याशी नीतम सचान, निसार अहमद, जाबिर मंसूरी, डा. इरफान, लक्ष्मीनारायण मिश्र, नारायण प्रसाद गुप्ता, मोहम्मद आसिफ कुरैशी, नकी हैदर, रामआसरे कटियार, रामफल कटियार, उमाशंकर कटियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें