जिले में शराब की दुकानों के विरोध में गुलाबी गैंग ने प्रदर्शन किया। गुलाबी गैंग कमांडर संपत पाल के नेतृत्व में डीएम कार्यालय में दर्जनों महिलाओं ने प्रदर्शन किया। साथ ही, रिहायशी इलाकों से दुकानें हटाने की मांग रचाी।
चित्रकूट जिले में रिहायशी क्षेत्र से शराब की दुकान हटाने के लिए गुलाबी गैंग ने डीएम को पत्र सौंपा है। चेताया कि मांगें पूरी न होने पर जन आंदोलन किया जाएगा। शुक्रवार को गुलाबी गैंग कमांडर संपत पाल कार्यकर्ताओं के साथ कलक्ट्रेट में डीएम को पत्र सौंपा। इसमें कहा कि नौजवानों व बच्चों के भविष्य को देखते हुए आबकारी अधिनियम में संशोधन किया जाए।
विज्ञापन
जिले व प्रदेश में शराब की दुकानें रिहायशी क्षेत्रों से बाहर रखें, जिससे आमजन सुरक्षित हो सकें। कहा कि धर्मनगरी में गली-गली शराब की बिक्री के चलते ठेस पहुंच रही है। माहौल खराब हो रहा है। उन्होंने चेताया कि अगर जल्द ध्यान नहीं दिया गया, तो जन आंदोलन को बाध्य होकर आबकारी कार्यालय व कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगी।