फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात भर गुल रही हैरिसगंज की बिजली

Thu, 04 Aug 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर
विज्ञापन
बोर्ड ने लाइनमैन से फोरमैन बनने की राह को आसान कर दिया है। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
कानपुर। बिजली फॉल्टों से शहरियों का बुरा हाल है। बुधवार सुबह आठ बजे रेलवे कालोनी में अंडर ग्राउंड केबल फॉल्ट होने से वहां का पॉवर ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे रेलवे कालोनी और पैराशूट फैक्ट्री एरिया की बिजली गुल रही और देर रात सप्लाई सामान्य हो सकी। वहीं शांति नगर फीडर में शाम छह बजे धमाके के साथ आग लग गई। इससे हैरिसगंज सबस्टेशन के सभी फीडर बंद हो गए। हैरिसगंज, शांति नगर, रेल बाजार, फेथफुलगंज, मीरपुर छावनी में रात भर बिजली गुल रही। केस्को इंजीनियरों के मुताबिक गुरुवार तड़के तक बिजली आपूर्ति सामान्य होगी।
विज्ञापन

रेलवे कालोनी में बिजली न होने से कर्मचारियों के घरों का पानी खत्म हो गया। आसपास के इलाकों में बिजली न होने से हैंडपंपों से लोगों ने जरूरत भर पानी भरा। इनवर्टर डिस्चार्ज होने से पंखे भी नहीं चले और उमस से लोग परेशान रहे। शाम छह बजे से हैरिसगंज सबस्टेशन के 20 हजार घरों में बिजली गुल हो गई। शांति नगर फीडर में धमाके की अवाज और उसमें लगी आग देख लोग इकट्ठा हो गए। गैंग ने आग को बुझाकर काम शुरू कराया। हैरिसगंज के सहायक अभियंता राजेंद्र कुमार ने बताया कि फीडर में फॉल्ट और रेलवे कालोनी में केबल फॉल्ट का काम दिन भर जारी रहा। यहां गुरुवार तड़के तक बिजली आपूर्ति बहाल होगी।
इसके अलावा हार्समैन बाग सबस्टेशन में केबल ज्वॉइंटिंग काम की सुबह 11 बजे से से दोपहर तीन बजे तक बिजली बंद रही। बर्फखाना ट्रांसफार्मर खराब होने से सुबह नौ बजे से आलूमंडी डिवीजन का एल्गिन फीडर बंद रहा। नवाबगंज में ट्रांसफार्मर फुंकने से सुबह दस से शाम पांच बजे तक बिजली बाधित रही। शास्त्री नगर, चमनगंज के मोहम्मद अली पार्क, पेशकार रोड, चीना पार्क, विष्णुपुरी, ओईएफ फैक्ट्री क्षेत्र में बिजली गुल रही। बड़े फॉल्ट की वजह से शहर के 33 सबस्टेशनों में आई लोकल फॉल्ट मंगलवार दिन भर नहीं बन सकी। मरम्मत गैंग न मिलने से कई इलाकों में लोगों ने प्राइवेट गैंगों से छोटे मोटे फॉल्ट दुरुस्त कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें