फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: गार्ड ने तीमारदार से की खींचतान, डॉक्टर ने मारा थप्पड़; महिलाएं रोती चिल्लाती रहीं, लेकिन वे नहीं रुके

Tue, 22 Oct 2024 12:51 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ गार्ड एक तीमारदार से अभद्रता करते और उसका जबरदस्ती मोबाइल छीनते हुए दिख रहे हैं। जबकि बगल में ही स्ट्रेचर पर उसका मरीज लेटा है। वहीं, जूनियर डॉक्टर भी तीमारदार को थप्पड़ मारता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
अस्पताल - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के हैलट अस्पताल में गार्ड की तीमारदार से अभद्रता और जूनियर डॉक्टर से मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में कुछ गार्ड एक तीमारदार से अभद्रता करते और उसका जबरदस्ती मोबाइल छीनते हुए दिख रहे हैं। जबकि बगल में ही स्ट्रेचर पर उसका मरीज लेटा है।

विज्ञापन


महिलाएं गार्ड से मोबाइल व अपने तीमारदार को बचाने का प्रयास करती नजर आ रही हैं, तो वहीं जूनियर डॉक्टर भी तीमारदार को थप्पड़ मारता नजर आ रहा है। तीमारदार व साथ में मौजूद महिलाएं रोती नजर आ रही हैं।

हालांकि, मामले में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो.संजय काला ने बताया कि वायरल वीडियो में गार्ड मोबाइल छीनता दिख रहा है। मामले के संबंध में कोई शिकायत नहीं आई है, लेकिन वायरल वीडियो के आधार पर संबंधित गार्ड से पूछताछ कर मामले की जांच कराई जाएगी और संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें