फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर खोह के पास बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के बनवारी पुर निवासी नीरज कुमार ने बताया कि वह दोस्त कुलदीप कुमार (19) के साथ बाइक से उसकी बुआ के घर रेहुंटिया गांव जा रहा था। हाईवे के खोह पुलिस लाइन के पास सामने से तेज गति से आई बोलेरो ने बाइक पर टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। चालक बोलेरो लेकर भाग निकला।
सूचना पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगोंं ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान कुलदीप की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें