कानपुर। इंडियन एसोसिएशन ऑफ पैथोलॉजिस्ट्स एंड माइक्रोबायोलॉजिस्ट्स (आईएपीएम) की तरफ से आयोजित क्विज प्रतियोगिता के उत्तर प्रदेश राउंड में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज पैरा-आर2 के छात्रों ध्रुव छापरिया और संभव गुम्बर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
ऑनलाइन हुई प्रतियोगिता में प्रदेश की 36 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्राचार्य प्रो. संजय काला के अनुसार विजेता छात्रों को आगामी यूपी पैथाकॉन सम्मेलन में सम्मानित किया जाएगा। दोनों आईएपीएम के जोनल राउंड में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उप प्राचार्य डॉ ऋचा गिरी, हैलट के प्रमुख अधीक्षक डॉ सौरभ अग्रवाल, डॉ. लुबना खान ने छात्रों को बधाई दी।