फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीएमयू की तर्ज पर बनेगी जीएसवीएम मेडिकल यूनिवर्सिटी

Thu, 20 Oct 2016 01:25 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक चिकित्सा महाविद्यालय ने बुधवार को इसे यूनिवर्सिटी बनाने का प्रस्ताव तैयार करना शुरू कर दिया। एक-दो दिन में इसे अंतिम रूप देकर शासन को भेजने की तैयारी है।
विज्ञापन


कमिश्नर मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन के निर्देश पर केजीएमयू, लखनऊ की तर्ज पर जीएमवीएम मेडिकल यूनिवर्सिटी बनाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। स्थानीय मेडिकल कालेज में स्नातक (एमबीबीएस) की 190 और परास्नातक की 112 सीटें हैं, जबकि केजीएमयू में स्नातक की सीटें बढ़कर 250 हो गई हैं। परास्नातक की सीटें भी बढ़ाई गई हैं।

वहां और यहां की सीटें, इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षकों की संख्या आदि का तुलनात्मक अध्ययन करते हुए खाका खींचा जा रहा है। कालेज के प्रिंसिपल डॉ. नवनीत कुमार ने बताया कि यह प्रस्ताव एक - दो दिन में तैयार हो जाएगा। इसे चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव को भेजा जाएगा। शासन में पैरवी कर जल्द ही इस कालेज को यह दर्जा दिलाने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें