फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस इंटर्न्स का काली पट्टी बांधकर विरोध

Tue, 25 Aug 2026 02:20 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को एमबीबीएस इंटर्न्स ने 30 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड की मांग को लेकर बांह पर काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण विरोध जताया।
विज्ञापन
एमबीबीएस इंटर्न्स ने बांधी काली पट्टी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंटर्न्स ने कहा कि वे स्वास्थ्य सेवाओं को बाधित किए बिना सरकार तक अपनी मांग पहुंचाना चाहते हैं। उत्तर प्रदेश के एमबीबीएस इंटर्न्स लंबे समय से स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के इंटर्न अरुण गौर ने बताया कि हाल ही में प्रो. डॉ. केके सिंह ने डीजीएमई और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से इस संबंध में चर्चा की थी।

विज्ञापन

अधिकारियों की ओर से आश्वासन मिला है कि स्टाइपेंड बढ़ोतरी का प्रस्ताव 15 दिनों के भीतर राज्य कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा। शासन से मिले आश्वासन के बाद इंटर्न्स ने मुख्य आंदोलन को 7 सितंबर 2026 तक स्थगि करने का निर्णय लिया है। हालांकि, सरकार को मांग की याद दिलाने के लिए प्रदेशभर के इंटर्न्स ड्यूटी के दौरान काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज करा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी इंटर्न्स का कहना है कि यदि 7 सितंबर तक सरकार की ओर से लिखित और ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो 8 सितंबर 2026 से प्रदेशव्यापी हड़ताल और आंदोलन दोबारा शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें