‘अबकी हमरा के छोड़ के जइबा बहरवा ये बलम जी, हमके पठा द नइहरवा ये बलम जी’। पैराई-2 के अखिलेश यादव ने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के आडिटोरियम में जब यह गीत गाया तो मेडिकोज उछल पड़े।
तालियों और सीटियों की गूंज के बीच खूब मस्ती हुई। अवसर था मेडिकल कॉलेज में सीनियर्स के फेयरवेल का। सीनियर्स के साथ जूनियर्स ने बेझिझक डांस किया और गले मिले।
इसी के साथ ‘तरंग-14’ का शानदार समापन हुआ। ‘अमर उजाला’ लगातार तीसरी बार आयोजन का मीडिया पार्टनर बना।
फैशन शो में सुशांत विलानिया, आरती वर्मा, विवेक गौतम, अनीता, संजय कुमार, नेहा कौल, शक्ति कुमार चौधरी, यशोदा यादव, प्रज्ञा वर्मा, रामजीत पटेल, गौरव सिंह, यासिन रजा, तूलिका, दीप्ति रानी ने जलवे बिखेरे।
रैंप पर उतरे एमबीबीएस पैराई-2 के स्टूडेंट्स ने जूनियर्स के साथ जमकर मस्ती की। म्यूजिकल चेयर में श्वेता, रामजीत पटेल, चंदन कुमार, निहारिका, दिव्या, अंशु रानी, दीप्ति आदि ने प्रतिभाग किया।
विजेता श्वेता और रामजीत पटेल रहे। डॉ. शिवाजी देव वर्मन, पीटर नारिंजुवाला, केवीसीको इरालु ने संगीत की धुनों पर स्टूडेंट्स को खूब झूमाया।
इससे पूर्व कैप्टन अनुमेहा ने फेयरवेल कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डीएमएमएस कोचिंग इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर स्वीकृति ने शानदार आयोजन के लिए गणेशियंस को शुभकामनाएं दीं।
संचालन पैर एफ-2 के सूरज कनौजिया, प्रज्ञा वर्मा, प्रतिभा शालिनी ने किया।