फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा में जीएसटी टीम का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएसटी विभाग की एसआईबी टीम ने बुधवार को आरएमसी (रेडीमिक्स कंक्रीट प्लांट) प्लांट पर छापा मारा। ज्वाइंट कमिश्नर हरिलाल प्रजापति ने बताया कि एडिशनल कमिश्नर एसआईबी सत्यनारायण के निर्देश पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

आरएमसी प्लांट की जेपीजी हाउसिंग ग्रुप एंड बिल्डर्स बख्तियारपुर (बसरेहर) के गलत आईटीसी लेने, रिटर्न समय से न दाखिल करने एवं कर जमा न करने के आधार पर छापेमारी की गई।
अभिलेखों के आधार पर फर्म के खरीद बिक्री की जांच करने पर पता चला कि फर्म ने वर्ष 2019-20 में 32 लाख रुपये की गलत आईटीसी ले ली है। साथ ही देयकर से समायोजित करते हुए कोई कर जमा नहीं किया गया।
विज्ञापन

बताया जुलाई 2020 से आरएमसी प्लांट से आरएमसी का नियमित निर्माण करके सिविल संविदा (आरसीसी रोड निर्माण) में प्रयोग एवं आपूर्ति की जा रही है। लेकिन कोई कर नहीं जमा किया गया है। न ही समय से रिटर्न दाखिल किया जा रहा है।
ज्वाइंट कमिश्नर ने बताया कि छापामारी के दौरान अभिलेख जब्त किए गए हैं। इस दौरान डिप्टी कमिश्रर रमा शंकर, असिस्टेंट कमिश्नर चरण सिंह, वाणिज्य कर अधिकारी साधना मिश्रा तथा पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें