फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर मील में जीएसटी का छापा, अहम कागजात जब्त, जांच में मिले कर चोरी के पुख्ता सबूत

Sat, 26 May 2018 10:25 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बजाज पेपर मिल में छापेमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में जीएसटी कानपुर इकाई के डिप्टी कमिश्नर की अगुवाई में टीम ने बजाज पेपर मिल में छापेमारी कर कब्जे में लिया है। घंटो चली जांच में नोटबंदी के दौरान फैक्ट्री प्रबंधन के खातों में बड़ी रकम का टर्नओवर पकड़ा गया है। साथ ही कच्चे बिल पर कर चोरी के अहम सबूत हाथ लगे हैं। जांच दल ने स्टाक रजिस्टर, कंप्यूटर डाटा व माल बिक्री संबंधी जरूरी कागजात कब्जे में लिए हैं। अधिकारियों ने कर चोरी सामने आने की बात स्वीकार की। देर रात तक जांच जारी रही। छापेमारी से फैक्ट्री प्रबंधन के थोक कारोबारियों में हड़ंकप मचा है। 
विज्ञापन


उन्नाव-पड़री मार्ग जमुका गांव निकट स्थित बजाज पेपर मिल व उसके गोदाम में शनिवार दोपहर करीब सवा बारह बजे कानपुर इकाई के जीएसटी डिप्टी कमिश्नर प्रवर्तन सुरेंद्र सिंह ने बारह सदस्यीय टीम के साथ छापेमारी कर फैक्ट्री को कब्जे में ले लिया। फैक्ट्री पहुंचते ही अधिकारियों ने अलग-अलग ग्रुपों में बंटकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। उत्पादन इकाई से जुड़े तथ्य जांच का अहम केंद्र रहा।


विभागीय सूत्रों की मानें तो नोटबंदी के बाद फर्म के खातों पर बड़ी रकम के हुए लेनदेन व जीएसटी में कर चोरी के अहम सुराग मिलने पर छापेमारी की गई। जांच के दौरान स्टाक रजिस्टर, कंप्यूटर डाटा, माल बिक्री संबंधी बिलों के अलावा उत्पादन का ब्योरा जब्त किया गया है। सूत्रों का दावा है कि जांच में बड़े स्तर पर कर चोरी सामने आई है। अहम कागजातों को खंगाले जाने के साथ ही चार्टड एकाउंटेंट आय-व्यय का ब्योरा तैयार कर रहे हैं। जिससे फैक्ट्री संचालकों व बड़े कारोबारियों में अफरा तफरी का माहौल बना है।
विज्ञापन



देर रात तक अधिकारियों की जांच जारी रही। जीएसटी की गहन छापेमारी से फैक्ट्री संचालकों के अलावा बड़े कारोबारियों में हड़कंप मच गया। फैक्ट्री संचालक टीम की कार्रवाई की टोह लेने में सक्रिय रहे। जीएसटी डिप्टी कमिश्नर प्रवर्तन सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बजाज पेपर मिल पर कई दिनों से निगरानी की जा रही थी। कुछ अहम सुराग मिलने पर शनिवार छापेमारी की गई। बताया कि जांच पूरी होने पर कार्रवाई रिपोर्ट मीडिया में साझा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें