फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिखर पान मसाला फैक्ट्री में जीएसटी का छापा, कानपुर और गुजरात की डीजीजीआई टीम ने की कार्रवाई

Thu, 23 Dec 2021 01:53 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महानिदेशक जीएसटी इंटेलीजेंस (डीजीजीआई) की टीम ने कर चोरी की आशंका में बुधवार को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित शिखर पान मसाला की फैक्ट्री में छापा मारा। यह कार्रवाई गुजरात और कानपुर विंग ने एक साथ मिलकर की। टीम ने कच्चे, पक्के माल के सारे बिल और जरूरी कागजात जब्त किए हैं। कंप्यूटर भी सीज किए गए हैं। दोपहर करीब 12 बजे पहुंची टीम को देखकर फैक्ट्री के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। टीम में बड़ौदा और अहमदाबाद के सात अफसर शामिल रहे। सूत्रों के अनुसार नयागंज के एक ट्रांसपोर्टर के यहां भी छापा मारा गया। वहां से भी रिकॉर्ड जब्त कर पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें