जीएसटी के विरोध में धरना प्रदर्शन करते अखिल भारतीय व्यापार मंडल के सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
कानपुरः जीएसटी की खामियों के विरोध में शनिवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने घंटाघर स्थित भारत माता प्रतिमा स्थल पर धरना प्रदर्शन किया। जीएसटी के नियमों की पेचीदगियों को आसान करने के लिए केंद्र सरकार को पत्र खिलकर सुझाव भेजे।
संगठन के महामंत्री ज्ञानेश मिश्रा का कहना है कि जीएसटी में दर्जन भर से अधिक ऐसे प्रावधान हैं जो नहीं भी हों तो व्यवस्था और राजस्व में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। ऐसे नियमों को खत्म करने की मांग की गई है।
इस व्यवस्था से परेशान हैं व्यापारी
-जीएसटी लागू होते वक्त एक देश एक टैक्स की बात कही गई थी, लेकिन देश के लगभग आधे राज्यों में मंडी शुल्क लागू है। इसे पूर्णतया समाप्त क्या जाए।
-कई तरह के रिटर्न की प्रक्रिया को समाप्त कर तीन माह के खरीद बिक्री का एक रिटर्न लिया जाए।