गुरुवार को बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए। लंबे समय बाद मोबाइल वापस मिलने पर यात्रियों ने जीआरपी की कार्रवाई की सराहना की। जीआरपी थाना प्रभारी ओम नारायण सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज प्रशांत कुमार ने यात्रियों को उनके मोबाइल फोन सौंपे। उन्होंने बताया कि मोबाइल बरामद करने में अहम भूमिका निभाने वाली जीआरपी टीम को 10 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की गई है।