फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: CCTV से छह घंटे में मिला यात्री का दो लाख का गुम बैग, लैपटॉप-आईपैड सुरक्षित

Mon, 20 Jul 2026 09:27 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने तत्परता दिखाते हुए एक यात्री का गुम हुआ बैग महज छह घंटे में बरामद कर लिया। बैग में रखा लैपटॉप, आईपैड, चार्जर, किताबें और अन्य कीमती सामान पूरी तरह सुरक्षित मिला।
विज्ञापन
कानपुर सेंट्रल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस ने एक यात्री का खोया हुआ कीमती बैग महज 6 घंटे के भीतर ढूंढ निकाला। बैग के भीतर यात्री का लैपटॉप, आईपैड और जरूरी दस्तावेज पूरी तरह से सुरक्षित पाए गए हैं। जीआरपी की इस त्वरित और मुस्तैद कार्रवाई की चारों तरफ जमकर प्रशंसा हो रही है।

विज्ञापन

जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह ने बताया कि सोमवार को जब पुलिस टीम स्टेशन परिसर में नियमित गश्त और चेकिंग अभियान पर थी, तभी पीड़ित यात्री ने उनसे मिलकर बैग गुम होने की गुहार लगाई थी, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया।

चकेरी के श्याम नगर निवासी देवांश मिश्रा का खो गया था बैग

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत श्याम नगर निवासी देवांश मिश्रा सोमवार को किसी यात्रा के सिलसिले में कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। स्टेशन परिसर की आपाधापी और ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी के दौरान उनका ध्यान भटक गया और उनका कीमती सामान से भरा बैग कहीं छूट गया।

काफी खोजबीन करने के बाद भी जब बैग का कहीं पता नहीं चला, तो देवांश बदहवास हालत में स्टेशन पर गश्त कर रहे जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह के पास पहुंचे। उन्होंने रोते हुए पुलिस को बताया कि उनके बैग में एक कीमती लैपटॉप, आईपैड, चार्जर, महत्वपूर्ण दस्तावेज और पढ़ाई की किताबें रखी हुई थीं।

करीब 2 लाख रुपये आंकी गई थी बैग में रखे सामान की कीमत

पीड़ित यात्री देवांश ने जीआरपी को जानकारी दी कि उनके बैग में रखे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और अन्य कीमती सामानों की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये के आसपास है। इतने कीमती सामान और पढ़ाई के जरूरी दस्तावेजों के खो जाने से युवा यात्री बेहद परेशान और तनाव में था।

मामले की गंभीरता और सामान की भारी कीमत को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह ने बिना वक्त गंवाए तत्काल जीआरपी के तेज-तर्रार जवानों की एक विशेष टीम गठित की और उन्हें स्टेशन के चप्पे-चप्पे पर छानबीन करने के निर्देश जारी किए।

सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग, सुरक्षित सौंप दिया गया सामान

जीआरपी की टीम ने सबसे पहले स्टेशन के मुख्य कंट्रोल रूम में जाकर घटना के समय के आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को बारीकी से खंगालना शुरू किया। करीब 6 घंटे की कड़ी मशक्कत और दर्जनों कैमरों की फुटेज देखने के बाद पुलिस टीम को प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 पर एक लावारिस बैग रखा हुआ दिखाई दिया।

विज्ञापन

पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बैग को अपने कब्जे में लिया और उसकी सुरक्षा जांच की। बैग को खोलकर जब मिलान किया गया, तो देवांश का सारा सामान उसमें सुरक्षित मौजूद था। इसके बाद जीआरपी ने पीड़ित यात्री देवांश मिश्रा को तुरंत थाने बुलाया और कानूनी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद पूरा बैग उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें