फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बदमाशों की तलाश में जुटी जीआरपी, खंगाले सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जीआरपी ने सूबेदारगंज-सूरत स्पेशल ट्रेन में कपड़ा कारोबारी के बैग से करीब दो लाख के जेवर पार होने के मामले में बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। जीआरपी टीम सीसीटीवी कैमरे खंगाल बदमाश का सुराग लगा रही है।
विज्ञापन

गुरुवार को रहमान अली निवासी बाबरपुर, थाना अजीतमल, औरैया परिजनों के साथ जीआरपी थाने पहुंचे। यहां उन्होंने जीआरपी थाना प्रभारी दिनेश प्रकाश शर्मा को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि वह वह सूरत में कपड़े का कारोबार करता है। परिवार में भतीजे की शादी के चलते वह परिवार समेत गांव आ रहा था। उसने सूरत से सूबेदारगंज-सूरत स्पेशल ट्रेन पकड़ी थी। इसका एस-चार में टिकट आरक्षित था। बताया कि जसवंतनगर से ट्रेन छूटने के बाद उसने इटावा में उतरने के लिए गेट पर अपना बैग समेत अन्य झोले लगाने शुरू कर दिए। इटावा आने से पहले उतरने को लेकर गेट पर भीड़ लग गई।
रहमान अली का आरोप है कि बदमाशों ने उसके बैग में कट मारकर दो लाख के जेवर पार कर दिए। थाना प्रभारी का कहना है कि जसवंतनगर व इटावा के बीच सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। जल्द ही बदमाशों को पकड़ा जाएगा। वहीं, सीओ जीआरपी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इस मामले में थानाध्यक्ष से पूछताछ कर अपडेट लिया जाएगा। पीड़ित परिवार को न्याय दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें