कानपुर। मां की डांट से नाराज होकर दिल्ली जा रही किशोरी को जीआरपी से कानपुर सेंट्रल पर पकड़ लिया।
जीआरपी प्रभारी ओमनारायण सिंह ने बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर 16 साल की किशोरी से पूछताछ की गई तो बताया कि वह कल्याणपुर, आवास विकास की रहने वाली है। मां ने चाय बनाने के लिए कहा तो उसने इन्कार कर दिया। इस पर मां ने डांट दिया। जीआरपी ने परिजनों को फोन कर उनके सुपुर्द कर दिया। वहीं, बलरामपुर निवासी सूरज झांसी से कानपुर आने के लिए ट्रेन नंबर-14143 सुल्तानपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के जनरल कोच में सवार हुए। सेंट्रल स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर बैग कोच में भूल गए। उन्होंने जीआरपी में शिकायत की। प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह ने बैग ढूंढकर उन्हें सुपुर्द कर दिया गया।