फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बैंक के अंदर अचानक धंसी जमीन; बाल-बाल बची महिला ग्राहक, मची अफरा-तफरी

Tue, 01 Sep 2026 03:56 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: छावनी परिषद कानपुर कैंपस के अंदर स्थित इंडियन बैंक में बुधवार को अचानक जमीन धंसने से अफरा-तफरी मच गई। बैंक के अंदर टाइल्स के नीचे की जमीन धंसने से करीब दो से तीन फीट गहरा गड्ढा हो गया।
विज्ञापन
बैंक के अंदर जमीन धसने से हुआ गड्ढा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इसी दौरान बैंक में आई एक महिला ग्राहक अचानक गड्ढे में गिर गई। हालांकि बैंक प्रबंधन के अनुसार महिला को कोई चोट नहीं आई। अचानक जमीन धंसने से बैंक में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने महिला को बाहर निकाला। बैंक प्रबंधन के मुताबिक लगातार बारिश के कारण टाइल्स के नीचे की जमीन कमजोर हो गई थी, जिसके चलते यह स्थिति बनी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बैंक प्रबंधन ने बताया कि घटना की जानकारी कैंट बोर्ड और बैंक के उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। धंसे हुए हिस्से की मरम्मत का काम एक-दो दिन में शुरू कराया जाएगा। फिलहाल प्रभावित हिस्से को सुरक्षित रखने की व्यवस्था की जा रही है।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें